उत्तर प्रदेश से फरीदाबाद अवैध हथियार बेचने आए आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उत्तर प्रदेश से फरीदाबाद अवैध हथियार बेचने आए आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 2 जनवरी (अरुण शर्मा)। थाना डबुआ प्रबंधक की टीम ने उत्तर प्रदेश से फरीदाबाद अवैध हथियार बेचने आए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आमिर उर्फ काला है। आरोपी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के गांव रबुपुरा का रहने वाला है। थाना पुलिस टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से चैकिंग के दौरान चुंगी नम्बर-17 डबुआ से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देसी कट्टे को 3200 रूपए में किसी अंजान व्यक्ति से बेचने के लिए खरीदा था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!