भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ ने मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ ने मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 24 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का बल्लभगढ़ में शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए सरकार से अनुमति दिलवाने पर भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ ने आभार प्रकट किया।
इस मौके पर जाट समाज के नेताओं ने कहा कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा बल्लभगढ़ राजा नाहर सिंह महल में लगाए जाने की अनुमति सरकार से दिलवाई है। जिसके लिए वे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद करने आए है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रानी की छतरी में करीब 2 करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से जीर्णोद्धार कार्य करवाया है। इसलिए आज भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार प्रकट करने उनके कार्यालय पहुंचा है।
इस मौके पर संस्था के महासचिव उदयवीर सिंह गिल ने बताया कि बल्लभगढ़ में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने राजा नाहर सिंह से जुड़े अभूतपूर्व कार्य कराए हैं। ताकि आने वाली पीढ़ी शहीद राजा नाहर सिंह के इतिहास को याद रख सके। उन्होंने कहा कि नए साल में शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के भी मंत्री श्री शर्मा से विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर रिछपाल लांबा, हरनाम सिंह, युधिष्ठिर बेनीवाल, लखन बेनीवाल, ईश्वर सिंह, रहीश पाल श्योराण, अमर सिंह काली नमन, हरनाम सिंह बीसला, संदीप चौधरी, महेश गोयल, रविंद्र मलिक सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!