कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुड़गांव नहर के किनारे बनी नई सड़क को जनता को किया समर्पित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुड़गांव नहर के किनारे बनी नई सड़क को जनता को किया समर्पित।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 8 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को स्थानीय सोहना रोड से लेकर सेक्टर-25 पुल तक गुडगांव कैनाल के साथ बनाई गई नई सडक़ जनता को समर्पित की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रिबन काटकर सडक़ को जनता के लिए खोला गया है।
आपकों बता दें सिंचाई विभाग द्वारा करीब 1करोड़ की लागत से यह लगभग 38 फुट चौड़ी 1700 फीट लम्बी सडक़ बनाई गई है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लोगो को इस सङक का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ सोहना पुल को पार करने के बाद नहर के साथ-साथ बनाई गई इस सडक़ से सेक्टर-24, सेक्टर-25, सेक्टर-55 व सैक्टर-58, राजीव कालोनी और कृष्णा कालोनी के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। जो भी लोगों की सुविधाएं है उनकी मांगों के अनुसार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोहना पुल पार करते वक्त हर समय लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। फरीदाबाद के उद्योग नगरी से जुड़े हजारों लोगों को इस नई सडक़ का लाभ मिलेगा।
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं। लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सडक़ें, सीसी रोड़, आरएमसी रोड़, दूधिया रोशनी की लाइटिंग, सीवरेज व्यवस्था सहित तमाम मूलभूत विकास कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है।
इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही सोहना रेलवे ओवरब्रिज और मुजेसर फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोहना पुल के डबल होने से औद्योगिक नगरी को बहुत लाभ पहुंचेगा। वहीं सोहना-बल्लभगढ़ के बीच की दूरी भी जाम मुक्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि बल्लबगढ़ विधानसभा के मुजेसर गांव के फाटक पर अंडर ब्रिज बनने से भी यहां होने वाले हादसों से निजात मिलेगी और इस गांव की सबसे मुख्य और पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, राकेश गुर्जर, पारस जैन, दीपक यादव, लखन बेनीवाल, प्रताप भाटी, सुभाष लांबा, हरप्रसाद गौड़, अनुराग गर्ग, दीपांशु अरोड़ा, गजेंद्र वैष्णव, कुलदीप मथारू, तोशीफा, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, रवि भगत सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!