18 जुलाई को जनपद सम्भल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

18 जुलाई को जनपद सम्भल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल ( बहजोई) 16 जुलाई 2026

दिनांक 18 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद सम्भल के बहजोई स्थित इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन (नवीन कलक्ट्रेट परिसर) स्थल पर भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी अपराह्न लगभग 3:10बजे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)सत्यप्रिय सिंह, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!