हरिद्वार में हरियाणा के 2 पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरिद्वार में हरियाणा के 2 पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट –अरुण शर्मा

हरिद्वार

      उत्तराखंड के हरिद्वार में हरियाणा के दो पर्यटकों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने दोनों युवकों को घेर लिया। इस दौरान उनकी टी-शर्ट फाड़ दी गई और भीड़ में शामिल कुछ महिलाओं ने उन्हें थप्पड़ भी मारे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

      जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में हरियाणा से आए दो पर्यटकों और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने कुछ महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू हो गई।

      करीब 2 मिनट 41 सेकेंड के वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं युवकों को थप्पड़ मारती और भीड़ उनके कपड़े खींचकर फाड़ने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग दोनों युवकों को भीड़ से बचाने और मामला शांत कराने की कोशिश भी करते नजर आते हैं, लेकिन भीड़ उन्हें भी वहां से हटने के लिए कहती है।

      वीडियो में एक युवक जेब से मोबाइल निकालकर किसी को फोन करने का प्रयास करता है, लेकिन भीड़ दोबारा उसके साथ मारपीट करने लगती है। दूसरे युवक द्वारा बीच-बचाव करने पर उसे धक्का देने और लात मारने का भी आरोप है।

     हंगामे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान और वे हरियाणा के किस जिले के रहने वाले हैं, इसका खुलासा नहीं किया है।

      नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

      इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हरियाणा के कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस मामले को लेकर वीडियो साझा कर रहे हैं और विभिन्न हैशटैग के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!