साइबर पुलिस सेंट्रल पुलिस ने घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर लोगों के पैसे हड़पने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

साइबर पुलिस सेंट्रल पुलिस ने घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर लोगों के पैसे हड़पने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद,14 अगस्त (अरुण शर्मा)। घर बैठे कमाई का झांसा देकर लोगों के रुपये हड़पने वाले गिरोह का साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो भाईयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अक्षय, दर्शन और सागर हैं। अक्षय और दर्शन भाई हैं और चेन्नई के रहने वाले हैं। वहीं सागर राजस्थान जिला अजमेर के गांव विजयनगर का रहने वाला है। दोनों भाई ठगी करते थे, वहीं सागर उन्हें रुपये मंगवाने के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता था।
साइबर थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि फरीदाबाद में रहने वाले ओम ठाकुर ने 27 जुलाई को शिकायत दी कि उनके पास मोबाइल पर एक लिंक आया था। इसमें चीनी एप शापी माल में निवेश करके घर बैठे कमाई का लालच दिया गया था। उन्होंने यह एप इंस्टाल किया तो उनसे 1.24 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले की जांच करते हुए साइबर थाना पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों के पास से एक मोबाइल, एक सिम, एक डेबिट कार्ड और 1.20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि अक्षय और दर्शन लोगों के वाट्स.एप या टेलीग्राम पर एक लिंक भेजते थे। इसके बाद लोगों को आनलाइन बिजनेस का झांसा देते थे। इसमें लोगों से कहा जाता था कि उन्हें आनलाइन साइट से सामान खरीदकर आनलाइन ही बेचना है। इस तरह सामान खरीदने के नाम पर लोगों से रुपये बैंक खातों में मंगवा लते थे। साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के 20 से अधिक बैंक खातों का पता लगाया है। इनमें 47 करोड़ रुपये का लेन-देन मिला है। इनके बैंक खातों में पांच लाख रुपये साइबर थाना पुलिस ने फ्रीज कराए हैं। इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!