26 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को अहम सुराग लगे हाथ। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

26 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को अहम सुराग लगे हाथ।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद,14 अगस्त (अरुण शर्मा)। गांव पाखल की इंदिरा कालोनी में रेशमा नाम की 26 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को अहम सुराग हाथ लगे हैं। रेशमा के चचेरे भाई साबिद की शिकायत पर धौज थाना पुलिस ने उसके पति फारुख के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही डीएलएफ सहित अन्य क्राइम ब्रांच आरोपी की तलाश में जुट गई थीं। क्राइम ब्रांच को कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जिनसे यह साबित होता है रेशमा की हत्या उसके पति फारुख ने ही की है। हत्या के बाद वह यूपी फरार हो गया था।
क्राइम ब्रांच का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेशमा की शादी 13 साल पहले गांव खंगोड़ा गौतमबुद्धनगर यूपी के रहने वाले फारुख के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से रेशमा का पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह बच्चों को लेकर अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार को रेशमा की मां अपने मायके चली गई। घर पर वह और उसका भाई था। चचेरे भाई साबिद के अनुसार पीछे से फारुख आया और उसने रेशमा को साथ चलने के लिए कहा, मगर उसने मना कर दिया। इसके बाद वह बच्चों को अपने साथ ले गया। शनिवार सुबह रेशमा का शव चारपाई पर पड़ा मिला था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!