एमएलसी चुनाव में शिक्षकगण एकता का परिचय दें नहीं तो वेतन वितरण अधिनियम समाप्ति के कगार पर : विमलेन्द्र शर्मा विमल
|
😊 Please Share This News 😊
|

··· एकता के बल पर ही कर सकेंगे शिक्षक अपने हितों की रक्षा
चांदपुर
बरेली- मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड से विधान परिषद की शिक्षक एमएलसी सीट हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी विमलेंद्र शर्मा विमल ने शुक्रवार को शिक्षक नेताओं के साथ चांदपुर तहसील स्थित विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में उनके नाम के आगे एक लिखकर प्रथम वरीयता मत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड व वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता तथा टीजीटी के पदों हेतु होने वाली भर्ती में 10 साल के अनुभव पर 20 अंक दिलवाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों को सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की भांति ही रिटायर होने पर अधिकतम 15 लाख तक की ग्रेच्युटी सरकार की ओर से दिलवाने हेतु नियमावली तैयार कराई जाएगी। पूर्व जिला मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि मतदाता को मतदान अधिकारी द्वारा दी गई पेंसिल का ही प्रयोग करना है। अपने किसी पेन का प्रयोग वोट देने के लिए नहीं करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के कॉलम में केवल अंग्रेजी भाषा का एक बनाना है। ना तो उसे राउंड करना है और ना ही कोई अन्य चिह्न लगाना है अन्यथा आपका मत निरस्त हो सकता है।
प्रांतीय मंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण ग्रुप ही एक ऐसा ग्रुप है जो विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज को बुलंद करने और शिक्षक हितों की रक्षा हेतु दिन-रात संघर्षरत है।
यदि शिक्षकों ने एकता नहीं दिखाई और शिक्षक संघ का प्रत्याशी चुनकर विधान परिषद में नहीं भेजा तो वह दिन दूर नहीं जब वेतन वितरण अधिनियम सरकार द्वारा समाप्त कर दिया जाएगा। हमारी एकता के अभाव में सरकार हमारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर चुकी है।
संघ के प्रांतीय संरक्षक राज बहादुर सिंह चंदेल एमएलसी, प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह एवं प्रांतीय मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी पुरानी पेंशन बहाली, चयन बोर्ड की धारा 21 एवं 18 को पुनः स्थापित कराने, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाने तथा व्यवसायिक शिक्षकों एवं कंप्यूटर शिक्षकों की विभिन्न मांगों की लड़ाई तभी लड़ सकेंगे जब विधान परिषद में आपका निर्वाचित एमएलसी होगा।
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी विमलेन्द्र शर्मा विमल ने हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, एम एम इंटर कॉलेज फादर सन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आधारशिला दा स्कूल, चांदपुर, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर का दौरा कर शिक्षकों से मतदान की अपील की। शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यों ने श्री शर्मा को आश्वस्त किया कि वे अपना प्रथम वरीयता मत संघ के समर्पित सिपाही व संघर्षों के पर्याय श्री शर्मा को ही देंगे।
विमलेंद्र शर्मा विमल के काफिले में प्रांतीय मंत्री सुधीर अग्रवाल अभय गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष मुरादाबाद, पूर्व जिला मंत्री डॉ महेंद्र सिंह त्यागी पूर्व जिला मंत्री पंकज कुमार जिला उपाध्यक्ष नसीमुद्दीन, विकास कुमार अमित शर्मा आदि शिक्षक शामिल रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

