वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाना तथा पुरानी पेंशन बहाल करवाना विमलेन्द्र शर्मा की पहली प्राथमिकता : सुधीर अग्रवाल – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाना तथा पुरानी पेंशन बहाल करवाना विमलेन्द्र शर्मा की पहली प्राथमिकता : सुधीर अग्रवाल

😊 Please Share This News 😊

चांदपुर (बिजनौर)

     बरेली- मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड से शिक्षक एमएलसी चुनाव में माध्यमिक शिक्षक संघ, चेतनारायण ग्रुप, के प्रत्याशी विमलेंद्र शर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए प्रांतीय मंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था कराना पुरानी पेंशन बहाल करवाना हमारीप्राथमिकता होगी। वे चांदपुर नगर स्थित रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विमलेंद्र शर्मा विमल जी जी हिंदू इंटर कॉलेज मुरादाबाद में कॉमर्स विषय के प्रवक्ता हैं तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के जुझारू, कर्मठ और शिक्षक हितैषी के रूप में वर्तमान में प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक साथियों की आवाज को विधान परिषद में केवल एक शिक्षक ही उठा सकता है। सत्ता पक्ष का कोई भी उम्मीदवार न तो विधान परिषद में शिक्षकों की बात करेगा और न ही शिक्षा के उत्थान की। अतः 23 अक्टूबर के चुनाव में सभी शिक्षक साथी विमलेंद्र शर्मा विमल के नाम के समक्ष एक लिखकर शिक्षक संघ को मजबूत करें। शिक्षकों के हितार्थ कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, बोर्ड उत्तर पुस्तकों के मूल्यांकन पारिश्रमिक में वृद्धि तथा तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण ग ग्रेच्युटीकी सीमा 20 लाख से 25 लाख करवानासंघ की विशेष उपलब्धि है। यदि शिक्षकों ने शिक्षक एकता का प्रदर्शन नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जब सरकार वेतन वितरण अधिनियम को पूर्णतः समाप्त कर देगी। हमारी एकता और सही प्रत्याशी को जिताना हमारे लिए सेवा सुरक्षा की गारंटी है।
पूर्व जिला मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि 23 अक्टूबर को मतदान करते समय संघ के प्रत्याशी के नाम के सामने वाले आयत में इंग्लिश में एक का अंक बनाएं और उसे राउंड न करें और न ही अपने सिग्नेचर या किसी अन्य प्रकार का चिन्ह बनाएं क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही से आपका मत निरस्त हो सकता है। वोट डालने हेतु अपना आधार, कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी अवश्य लेकर जाएं।
जिला उपाध्यक्ष नसीम उद्दीन ने शिक्षकों का आवाहन किया कि वे अपने परिचित शिक्षक साथियों से भी विमलेन्द्र शर्मा विमल के पक्ष में मतदान करायें।
प्रत्याशी प्रतिनिधि टीम ने नगर के कईचांदपुर के शिक्षकों से संपर्क कर उनसे विमलेंद्र कुमार शर्मा विमल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!