शिक्षकों की समस्याओं का हल कराना मेरी प्राथमिकता होगी: विमलेन्द्र शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शिक्षकों की समस्याओं का हल कराना मेरी प्राथमिकता होगी: विमलेन्द्र शर्मा

😊 Please Share This News 😊

···शिक्षकों से कि उनके पक्ष में प्रथम मत का वोट देने की अपील

विजनौर

       बरेली मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड से विधान परिषद की शिक्षक एमएलसी सीट हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी विमलेंद्र शर्मा विमल ने गुरुवार को अपने साथियों के साथ जनपद बिजनौर के धामपुर तहसील स्थित विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में उनके नाम के आगे एक लिखकर प्रथम वरीयता मत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता को मतदान अधिकारी द्वारा दी गई पेंसिल का ही प्रयोग करना है अपने किसी पेन का प्रयोग वोट देने के लिए नहीं करना है। आपका एक-एक वोट प्रत्याशी को विजई बनाने के साथ-साथ शिक्षक संघ को मजबूती प्रदान करेगा जो आपके हितों की रक्षा के लिए दिन-रात संघर्षरत है।
जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण ग्रुप ही एक ऐसा ग्रुप है जो अपने अस्तित्व को वर्तमान में बनाए हुए हैं। जो शिक्षकों के हक की लड़ाई विगत वर्षों से लड़ता आ रहा है। दूसरा संघ सत्ता की गोद में जाकर बैठ चुका है जिसके कारण आज समस्त शिक्षक समुदाय स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। प्रांत का शिक्षक आज शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु चेतनारायण ग्रुप से उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि संघ के प्रांतीय संरक्षक एवं शिक्षक एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा प्रांतीय मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी के नेतृत्व में आपके सहयोग से हम पुरानी पेंशन बहाली, चयन बोर्ड की धारा 21 एवं 18 को पुनः स्थापित कराने, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाने तथा व्यवसायिक शिक्षकों एवं कंप्यूटर शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। जिला मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि शिक्षकों का एमएलसी शिक्षक ही होना चाहिए अन्यत्र किसी बाहरी व्यक्ति को वोट देकर शिक्षक संघ को कमजोर न करें अपितु विमलेन्द्र शर्मा विमल के पक्ष में मतदान कर संघ को मजबूत बनाएं।
आज के इस विशेष दौर में विमलेन्द्र शर्मा विमल ने आरएसएम इंटर कॉलेज धामपुर रानी फूल कुंवरी पब्लिक स्कूल भोजपुरी, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल जीआईसी अफजलगढ़ बी एस ए इंटर कॉलेज कद्राबाद एच सी एस इंटर कॉलेज कासमपुर गड़ी राखी मेमोरियल इंटर कॉलेज हाफिजाबाद पब्लिक इंटर कॉलेज जैतरा तथा गांधी इंटर कॉलेज मनकुवा, चौधरी बलदेव सिंह इंटर कॉलेज, बमनोली, का दौरा कर शिक्षकों से मतदान की अपील की।
विमलेंद्र शर्मा विमल के काफिले में जिला अध्यक्ष सोमदेव सिंह जिला मंत्री वसीम अहमद जिला संयुक्त मंत्री प्रदीप कुमार पूर्व प्रांतीय आय व्यय निरीक्षक विनोद कुमार तथा रामकुमार सिंह शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री सुधीर अग्रवाल एवं पूर्व जिला मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह त्यागी ने जनपद के शिक्षकों से विमलेंद्र शर्मा विमल के पक्ष में मतदान कर शिक्षक संघ को मजबूत करने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!