हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में जैवलिन थ्रो का गोल्‍ड मेडल जीता ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में जैवलिन थ्रो का गोल्‍ड मेडल जीता !

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा

        फरीदाबाद, 19 जून (अरुण शर्मा) हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में कुओर्ताने गेम्‍स में जैवलिन थ्रो का गोल्‍ड मेडल जीता। नीरज ने शनिवार को 86.69 मीटर तक जैवलिन थ्रो करके यह उपलब्धि हासिल की। नीरज ने ट्रिनिडाड एंड टोबैगो के केशरन वाल्‍कॉट और ग्रेनाडाके वर्ल्‍ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को हराया। एक साधारण किसान परिवार के नीरज ने फिर से देश का दिल जीत लिया।

          नीरज चोपड़ा ने कुओर्टेन खेलों में अपने पहले प्रयास में ही 86.69 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। हालांकि चोपड़ा अपने तीसरे प्रयास में भाला फेंकने के बाद संतुलन खोकर नीचे गिर गये थे।
24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत में जन्‍में नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में कुओर्टेन खेलों में वर्ष का पहला खिताब जीतकर चोट की आशंका को दूर करते हुए कहा कि वह 30 जून से स्टॉकहोम में अपने डायमंड लीग सत्र को शुरू करने के लिये पूरी तरह तैयार हैं।भारत के शीर्ष जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के कुओर्टाने खेलों में 86.69 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। नीरज ने शनिवार को हुए मुकाबले में ट्रिनिडैड एंड टोबैगो के केशॉरन वाल्कॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। वाल्कॉट 86.64 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर जबकि पीटर्स 84.75 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।अपने पहले प्रयास में गोल्डन थ्रो करने बाद नीरज चोपड़ा के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। कुओर्टेन खेलों के दौरान शनिवार को 24 वर्षीय चोपड़ा अपने तीसरे प्रयास के बाद फिसल गये थे। बारिश के कारण गीले और फिसलन भरे रन अप में आयोजित की गयी भाला फेंक स्पर्धा के लिये परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। चोपड़ा अपने तीसरे प्रयास में भाला फेंकने के बाद संतुलन खोकर नीचे गिर गये थे। हालांकि उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।
नीरज चोपड़ा के इस कमाल पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी गदगद हुए हैं. अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा का वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि नीरज को सोना मिला है, उन्होंने फिर से कर दिखाया है. क्या शानदार चैम्पियन हैं।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में ही नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था. यहां हुए पावो नुरमी गेम्स में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था, उन्होंने 89.30 मीटर दूरी पर भाला फेंका और अपने ही बनाए गए नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

          हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनको शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने बधाई संदेश में लिखा, “फिनलैंड में आयोजित Kuortane Games 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। हर प्रतियोगिता में आपकी प्रतिभा की चमक यूं ही बरकरार रहे, पूरे हरियाणा का आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!