हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, दरका पहाड़, मलबे में दबी बस । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, दरका पहाड़, मलबे में दबी बस ।

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पहाड़ दरकने से एक बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश से पहाड़ दरकने से पहाड़ का मलबा हाईवे पर आ गिरा जहाँ से उस वक़्त एक बस गुजर रही थी। मलबा उस बस पर आ गिरा और बस उस मलबे में दब गई। यह बस किन्नौर से हरिद्वार जा रही थी। घटना किन्नौर जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर युगलखेड़ी की है। बस में करीब 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। पहाड़ दरकने की यह घटना भारी बारिश होने की वजह से घटित हुई और पहाड़ का मलवा हाईवे पर आ गिरा। बस के अलावा कुछ और वाहन भी मलबे में दबे होने से इनकार नहीं किया जा सकता। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बस के अलावा तीन छोटे वाहन और एक ट्रक भी मलबे में दबा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रशासन को तेजी से रेस्क्यू करने का आदेश दिया है। प्रशासन की पूरी टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। लेकिन उस स्थान पर रेस्क्यू ऑपरेशन करना बहुत ही कठिन हो रहा है और यह भी डर लगा हुआ है कहीं कोई और हिस्सा दरक कर नीचे ना आ गिरे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!