केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 4 फरवरी (अरुण शर्मा)। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिवस जिले के युवा भाजपाईयों ने धूमधाम के साथ मनाया। इसी कड़ी में आज युवा भाजपा नेता प्रवीण चंदीला ने सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 31 किलो का केक काटा और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। इस दौरान युवा भाजपा नेता प्रवीण चंदीला सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला व पगड़ी पहनाकर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ युवा कार्यकर्ता होते है और युवा भाजपा का संगठन मजबूत होने के साथ-साथ अनुशासित भी है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने में प्रयासरत है वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। पिछले आठ सालों में जितना विकास देश और प्रदेश का भाजपा सरकार में हुआ है, उतना विकास पिछले 70 सालों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि सरकार की नीतियों का लाभ जरूरतमंद और आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें, जिससे कि संगठन मजबूत हो और लोगों को सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ मिल सके।
इस मौके पर युवा भाजपा नेता एवं कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण चंदीला ने कहा कि देश-प्रदेश में जहां मोदी-मनोहर सरकार हर वर्ग का समान विकास कर रही है वहीं फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में समूचे जिले में युद्धस्तर पर विकास कार्य चल रहे है, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जहां नई-नई सडक़े बनवाई जा रही है वहीं जिले के कनेक्विटी को बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में फरीदाबाद विकास की नई बुलंदियों को छूऐगा।
इस अवसर पर राजू तोमर, प्रवीण भड़ाना, अनिल पहलवान, नितिश खटाना, योगेश चंदीला, आदेश भड़ाना, सन्नी चंदीला, सचिन नागर, अमित नागर, सुंदर फागना, मनोज कुमार मीणा, प्रशांत मलिक, मोहित, अमित चंदीला एडवोकेट, टिंकू चंदीला, सुमित बिधूड़ी, शिवकेश भाटी, बंटी ठाकुर, योगेश ठाकुर, रोहित छाबड़ी, ललित छाबड़ी, प्रदीप छाबड़ी, सरफराज, अफजल खान, अमित चौधरी सहित सैकड़ों युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!