दावा -कोरोना से भारत मे हुईं 49 लाख मौतें ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दावा -कोरोना से भारत मे हुईं 49 लाख मौतें !

😊 Please Share This News 😊

★★★भारत में जून 2021 तक कोरोना वायरस से मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 4 लाख तक पहुंचा। लेकिन ये पूरी तस्वीर बयां नहीं करती। हालात इससे भी बदतर होने का अनुमान लगाया गया है और ये अनुमान लगाया है अमेरिका के सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट ने। सेंटर ने अपनी स्टडी में भारत में कोरोना की वजह से 49 लाख मौतें होने का अनुमान लगाया है।

इस स्टडी में भारत में कोरोना से मौत के 3 अनुमान लगाए गए हैं, जो डरावनी तस्वीर दिखाते हैं। स्टडी में कहा गया है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर बंटवारे के बाद सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी है। ये स्टडी सीरो सर्वे, हाउसहोल्ड डेटा और ऑफिशियल डेटा पर आधारित है। इसने एक बार फिर से भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की कम रिपोर्टिंग होने की ओर इशारा किया है।

स्टडी में भारत में कोरोना की वजह से 34 लाख से 49 लाख मौतें होने का अनुमान लगाया गया है। कहा ये भी गया है कि पहली लहर ज्यादा घातक थी, लेकिन उसमें डेथ रेट कम था, पर उसके बावजूद उस लहर में 20 लाख मौतें होने की आशंका है। स्टडी में कहा गया है कि वास्तविक मौतों की संख्या हजारों में नहीं बल्कि लाखों में हुई है, जो आजादी और बंटवारे के बाद सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी है।★★★

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!