यूपी – अभी दो दिन और बारिश के आसार नही, झेलनी पड़ेगी भयंकर गर्मी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

यूपी – अभी दो दिन और बारिश के आसार नही, झेलनी पड़ेगी भयंकर गर्मी !

😊 Please Share This News 😊

 

लखनऊ। आपके शहर में भी गर्मी और उमस से हाल-बेहाल है तो अगले दो दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है। 1 जुलाई से पहले उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार बहुत ही कम हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो गयी तो उससे आराम कम और तकलीफ ही ज्यादा होगी, हल्की बारिश के बाद निकलने वाली धूप से उमस और बढ़ेगी।

1 जुलाई से बारिश की संभावना पूर्वी यूपी के जिलों में ही बनी है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश की बहुत कम संभावना है। 1 जुलाई से मौसम के रूख में बदलाव देखने को मिल सकता है। मॉनसून की वजह से हिमालयन क्षेत्र में 1 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होगा। इसका असर पूर्वी यूपी में ही ज्यादा दिखेगा। अभी तक के अनुमान के मुताबिक 1 से 3 जुलाई तक पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्से में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी यूपी के लोगों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!