बबराला मे धूमधाम से मनाया गया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बबराला मे धूमधाम से मनाया गया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन !

😊 Please Share This News 😊

 

  बबराला(संभल)  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का 48वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ गुन्नौर के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव के नेतृत्व में सपा वकार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर केक काटकर मनाया और एक दूसरे को केक खिलाया और उनके दीर्घायु की कामना की । इस मौके पर पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए समाजवादी की उपलब्धियां गिनाई । रामखिलाड़ी सिंह ने 2022 विधानसभा की तैयारियों को लेकर भी बखान किया कहा कि बीजेपी से जनता तंग हो चुकी है किसानों से लेकर आम इंसान सब परेशान हैं ।पेट्रोल और डीज़ल के दाम तेज़ी से बढ़ रहे हैं। अब समाजवादी 2022 विधानसभा मे बड़ी तैयारीयों के साथ उतर रही है हर संभव कामयाबी के आसार दिखने लगे हैं । रामखिलाड़ी सिंह यादव ने कहा 2022 में यूपी में सपा सरकार बनने जा रही है ।वहीं नगर अध्यक्ष पप्पू सैफ़ी ने कहा भाजपा सरकार में हर वर्ग का इंसान परेशान है । गुंडई चरम पर है ।महंगाई आसमान छू रही है ।योगी जी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ।इस मौके पर गुन्नौर के पूर्व चेयरमैन मुज़फ्फर अली कक्के,गुन्नौर के सपा नगर अध्यक्ष ज़हीर अहमद पप्पू सैफ़ी,अशोक बब्बा,अमान, मोहम्मद उज़ैफ सहित तमाम दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!