मुझे धोखा मिला, शादी भी रजिस्टर नही कराई- निखिल जैन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुझे धोखा मिला, शादी भी रजिस्टर नही कराई- निखिल जैन।

😊 Please Share This News 😊

 

बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपने पति निखिल जैन से बिगड़े संबंधों पर अपना बयान दिया था, जिसके बाद आज उनके पति ने जवाब दिया है. उनके पति का कहना है कि उनके और नुसरत के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध थे. दोनों ही मैरिड कपल की तरह अपनी जिंदगी गुजार रहे थे. साथ ही उन्होंने फाइनेंशियल फ्रॉड के आरोपों का भी खंडन किया है. इसके अलावा उन्होंने नुसरत पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है।

निखिल ने जारी बयान में कहा, प्यार की वजह से मैंने नुसरत को शादी के लिए प्रपोज किया था. हमने साल 2019, जून महीने में टर्की जाकर शादी की थी. इसके बाद कोलकाता लौटकर रिसेप्शन दिया था. हम साथ पति-पत्नी की तरह ही रहते थे. समाज में लोग हमें मैरिड कपल के तौर पर ही जानते थे. मैंने एक भरोसेमंद पति की तरह अपना वक्त, पैसा और सामान नुसरत को सौंप दिया था. दोस्त, परिवार के लोग जानते हैं कि मैंने नुसरत के लिए क्या कुछ किया है. मैंने बिना किसी शर्त उनको हमेशा सहियोग किया, लेकिन बहुत ही कम वक्त में उनका शादी की ओर रवैया बिल्कुल बदल गया।

निखिल आगे कहते हैं, अगस्त 2020 में मेरी पत्नी नुसरत ने एक फिल्म की शूटिंग शुरू की, जिसके बाद उनका रवैया बदलना शुरू हो गया. इसकी वजह क्या थी, ये तो नुसरत को ही बेहतर तरीके से पता होगा. पति-पत्नी की तरह रहते हुए मैंने कई मौकों पर नुसरत से गुजारिश की कि शादी को रेजिस्टर करा लिया जाए, पर वो हमेशा मेरी बात नजरअंदाज करती रहीं।

निखिल जैन ने कहा कि 5 नवंबर 2020 को नुसरत घर से अपने सभी जरूरी, गैर जरूरी सामान के साथ चली गईं. वो दूसरे फ्लैट में जाकर रहने लगीं. उसके बाद से ही हम कभी पति-पत्नी के तौर पर साथ नहीं रहे. कुछ सामान जो रह गया था वो उनकी शिफ्टिंग पूरी होने के बाद भेज दिया गया था, जिसमें आईटी रिटर्न के कागजात भी शामिल थे. मैं उनके घूमने के बारे में सामने आईं तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को देखने के बाद काफी परेशान हो गया था. मैं ऐसा महसूस कर रहा था कि मेरे साथ धोखा हुआ है. इसी बीच 8 मार्च 2021 को मैंने नुसरत के खिलाफ अलीपोर कोर्ट में एक सिविल सूट फाइल कराया. इसमें कहा गया था कि हमारी शादी को रद्द किया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!