हर घर तिरंगा अभियान के तहत जैमलपुर प्राथमिक विद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा !
|
😊 Please Share This News 😊
|

(वन विभाग की अनूठी पहल—‘एक तिरंगा, एक पौधा’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को वितरित किए गए तिरंगे एवं फलदार पौधे)
सम्भल (बहजोई) 14 अगस्त 2026
हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत आज बहजोई स्थित जैमलपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ सम्भल वन प्रभाग के चंदौसी रेंज के समस्त स्टाफ द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए ‘एक तिरंगा, एक पौधा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के सभी बच्चों को एक-एक तिरंगा एवं फलदार प्रजाति का एक-एक पौधा भेंट किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान 80वें स्वतंत्रता दिवस तथा भारत की विभिन्न उपलब्धियों और विकास यात्रा पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रभात कुमार क्षेत्रीय वनाधिकारी, चंदौसी; नीरज कुमार, सेक्शन प्रभारी, बहजोई; विकास नेगी वन दरोगा; विशाल श्रीवास्तव, वन रक्षक तथा दीवान सिंह रावत, वन रक्षक सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया तथा बच्चों को राष्ट्रप्रेम के साथ प्रकृति संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट– संजीव गुप्ता
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

