अमानवीय–प्रेम प्रसंग के शक मे लड़के का अपहरण- किया ये हाल @ – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अमानवीय–प्रेम प्रसंग के शक मे लड़के का अपहरण- किया ये हाल @

😊 Please Share This News 😊

 

पंजाब के मलोट के रविदास नगर में एक लड़की के परिजनों ने एक नाबालिग लड़के का अपहरण कर लिया. इसके बाद लड़के के हाथ-पांव बांधकर पहले उसका सिर मुंडवा दिया, फिर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे पेशाब भी पिलाया. लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रंसग होने का शक था।

पुलिस ने इस अमानवीय घटना के मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित लड़के के चचरे भाई लाखन का कहना है कि जब उसके भाई को टार्चर किया जा रहा था तो लोगों ने आरोपियों को उसे पुलिस के हवाले करने को भी कहा था लेकिन उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी. पुलिस को सूचना मिलने पर उसे उन लोगों से छुड़वाया गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसके शरीर पर 14 जगह चोट के निशान हैं और हाथ भी फ्रैक्चर है।

पीड़ित युवक का नाम सन्नी है. जानकारी के मुताबिक एक लड़की उसे मोबाइल फोन देने के लिए आई थी. उसके परिजन उसका पीछा कर रहे थे. उन्होंने सन्नी को पकड़ लिया. सन्नी का कहना है कि लड़की उसके पीछे कई दिनों से पड़ी हुई थी. वह बार-बार उसे तंग करती थी. वह उसे बात करने के लिए उकसाती थी. सन्नी ने बताया कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं है. जब इस लड़की को पता चला तो वह उसे फोन देने आई थी. इसी बीच लड़की के घर वाले वहां पहुंच गए और उसे बंधक बनाकर ले गए. आसपास के लोगों ने जब घटना की सूचना पुलिस को दी तो उसकी जान बच पाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!