भारत की सहायता के लिये ADB आगे आया, 3.92 अरब डॉलर के कर्ज किये मंजूर। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भारत की सहायता के लिये ADB आगे आया, 3.92 अरब डॉलर के कर्ज किये मंजूर।

😊 Please Share This News 😊

 

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है. इस बीच एशियाई विकास बैंक भारत की मदद के लिए आगे आया है. ADB ने आज कहा कि उसने भारत को 2020 में 13 परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड 3.92 अरब अमेरिकी डॉलर के कर्ज स्वीकृत किए, जिसमें कोरोना महामारी की रोकथाम तथा बचाव से संबंधित परियोजनाओं के लिए 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज शामिल हैं।

मनीला स्थित बहुपक्षीय एजेंसी ने कहा कि उसने भारत में महामारी को रोकने और गरीब और अन्य कमजोर समूहों को राहत देने के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों के लिए आपातकालीन सहायता दी है. एडीबी ने शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए भी सरकार को सहायता दी. एडीबी ने कहा कि 1986 में उसके द्वारा कर्ज देने की शुरुआत के बाद से भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक कर्ज प्रतिबद्धता है।

भारत में एडीबी के कंट्री डायरेक्टर ताकियो कोनिशि ने कहा, इसके आगे भी, एडीबी भारत को कोरोना संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए अतिरिक्त संसाधन देने को तैयार है, जिसमें देश के टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने और भविष्य के जोखिमों का मुकाबला करने के लिए सक्षम स्वास्थ्य प्रणाली की स्थापना, छोटे कारोबारियों की रक्षा के लिए सहायता और शिक्षा और सामाजिक संरक्षण शामिल है. एडीबी ने कहा कि उसने 2020 के दौरान भारत में ऊर्जा, परिवहन, शहरी विकास और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रबंधन के लिए अपनी नियमित सहायता जारी रखी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!