BJP सांसद ने डिप्टी CM को लिखा पत्र, तीसरी लहर से निबटने की तैयारी करने का आग्रह। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

BJP सांसद ने डिप्टी CM को लिखा पत्र, तीसरी लहर से निबटने की तैयारी करने का आग्रह।

😊 Please Share This News 😊

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में कोरोना संकमण के चलते हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. अस्पतालों में बेड को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में आज कानपुर से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर पहले से ही तैयारी करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

बीजेपी सांसद ने कानपुर में कोरोना के मरीजों को ठीक से इलाज न मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि रोगियों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है और वह अपने घर, एंबुलेंस या अस्पतालों के बाहर दम तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. पचौरी ने पत्र में कहा कि देश तथा विदेश के अनेक विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आ सकती है जो अपेक्षाकृत सबसे घातक होगी. उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से ही इसकी तैयारी करनी चाहिए।

मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन, दवाओं तथा टीकाकरण की समुचित व्यवस्था करनी होगी ताकि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े. सांसद ने उपमुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि वह अधिकारियों के साथ बैठक कर तीसरी लहर से पहले इससे निपटने के पुख्ता इंतजाम करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!