जयंती पर शहीदे आज़म को अर्पित की पुष्पांजलि !
|
😊 Please Share This News 😊
|

धामपुर
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ, धामपुर (बिजनौर) द्वारा सोमवार, 28 सितंबर 2026 को भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पंजाबी सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने की। शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके जीवन, संघर्ष, विचारों एवं देशभक्ति को याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने कहा कि शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा के महान स्रोत हैं। उनका बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
सचिन अग्रवाल, अध्यक्ष पत्रकार संघ धामपुर, ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सचिन अग्रवाल, अध्यक्ष पत्रकार संघ धामपुर, मनोज कात्यायन, डॉ अनिल शर्मा ‘अनिल’, डॉ अभिनव शर्मा,सोमगिरि जी महाराज,नरेश वर्मा इंदुकांत शर्मा, राम सिंह सुमन, कार्यक्रम संयोजक हरिकांत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हरिकांत शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

