योग सप्ताह के अन्तर्गत तहसील चन्दौसी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

योग सप्ताह के अन्तर्गत तहसील चन्दौसी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल ( बहजोई) 18 जून 2026

     अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के अन्तर्गत आज तहसील चन्दौसी परिसर में उप जिलाधिकारी नीतू रानी के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     कार्यक्रम में तहसीलदार रविन्द्र विक्रम,नायब तहसीलदार, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, लेखपालों, अमीनों तथा तहसील के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई।

     इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नीतू रानी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

     योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं निरोगी काया की कामना के साथ किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!