केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद की सभी विकास खण्डों में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, मा. मंत्री जी ने ग्राम रम्पुरा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद की सभी विकास खण्डों में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, मा. मंत्री जी ने ग्राम रम्पुरा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल (बहजोई), 18 जून 2026

      माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद की प्रत्येक विकास खण्ड की दो-दो न्याय पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ किया गया।
जनपद स्तरीय रात्रि चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में विकासखण्ड बहजोई के ग्राम रम्पुरा स्थित काली मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री ओमवीर सिंह खडग़वंशी तथा भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक श्री भुवनेश राघव रहे।चौपाल में ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए।
रात्रि चौपाल के दौरान यूपीनेडा विभाग के प्रभारी अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर रामानुज ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता बहजोई ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम के लिए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने टीकाकरण कार्यक्रम, डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन की जांच, 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण, टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरण सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक भुवनेश राघव ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश की सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण एवं विकास के साथ-साथ शिक्षा, सड़क, तीर्थ स्थलों के विकास तथा युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से देश एवं समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन किसानों और आमजन के द्वार तक पहुंच रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनका समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड की दो-दो न्याय पंचायतों में आज रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, एएसपी मनोज कुमार रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, चन्द्रसेन दिवाकर ‘छोटू’, विजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!