शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित अथवा अस्वीकृत न करें : जिलाधिकारी
|
😊 Please Share This News 😊
|

सम्भल (बहजोई), 17 जून 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त बैंकों के साथ शासन की प्रमुख योजनाओं की प्रगति एवं ऋण स्वीकृति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, ओडीओपी योजना तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि के अंतर्गत लंबित आवेदनों, ऋण स्वीकृति एवं अस्वीकृत आवेदनों की बैंकवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों द्वारा लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों के रैंडम केसों की जांच की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदनों को किन कारणों से लंबित अथवा अस्वीकृत किया गया है। उन्होंने बैंकों के जिला समन्वयकों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि विभिन्न योजनाओं में अस्वीकृत आवेदनों की संख्या अधिक क्यों है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऋण आवेदनों के संबंध में यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदक द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं अथवा नहीं तथा वह योजना की पात्रता की शर्तों को पूरा करता है या नहीं। यदि किसी आवेदन में कोई कमी हो तो संबंधित आवेदक को बुलाकर स्पष्ट रूप से उसकी जानकारी दी जाए, ताकि वह समय से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित अथवा अस्वीकृत न किया जाए। उद्योग विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो आवेदन गलत अथवा अनुचित रूप से अस्वीकृत किए गए हैं, उन्हें पुनः परीक्षण हेतु सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश कुमार चौबे, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) ललित रॉय, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

