मौसम पर श्रद्धा और आस्था भारी, माघ मास की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मौसम पर श्रद्धा और आस्था भारी, माघ मास की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान !

😊 Please Share This News 😊

बबराला ( संभल)

         आज माघ महीने की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने बबराला राजघाट पर गंगा में पवित्र स्नान किया। मौसम को देखते हुए कल और आज का दिन भी सर्दी और हल्की बारिश भरा रहा लेकिन श्रद्धालुओं की श्रद्धा पर मौसम का कोई प्रभाव नहीं दिखाई दिया और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर रहा।

      हिंदू धर्म और खगोलीय दृष्टि से माघ महीने की पूर्णिमा का दिन अत्यधिक पवित्र, ऊर्जावान और खास माना जाता है क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं के साथ आसमान में प्रकाशमान रहता है। आज का दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शिव पूजा, स्नान, दान, व्रत और मानसिक शांति के लिए अत्यन्त फलदाई माना जाता है।

रिपब्लिक हिन्दुस्तान न्यूज के लिए गुन्नौर से संजीव गुप्ता की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!