उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अवनी सिंह ने संभल में की जनसुनवाई; कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम में लिया भाग ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अवनी सिंह ने संभल में की जनसुनवाई; कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम में लिया भाग !

😊 Please Share This News 😊

संभल, 25 अगस्त 2026

     उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (लखनऊ) की माननीय सदस्य श्रीमती अवनी सिंह द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, चंदौसी रोड, संभल में एक विस्तृत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से आईं महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। माननीय सदस्य ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी प्रकरणों का समयबद्ध व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे इन योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की ‘गोद भराई’ की रस्म तथा नवजात शिशुओं का ‘अन्नप्राशन संस्कार’ भी पारंपरिक रूप से संपन्न कराया गया।
इसके पश्चात श्रीमती अवनी सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का दौरा किया, जहां ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत ‘कन्या जन्मोत्सव’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में माननीय सदस्य ने नवजात कन्याओं की माताओं को हिमालय बेबी केयर किट, विशेष उपहार तथा जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं व बधाई पत्र भेंट किए।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय सदस्य श्रीमती अवनी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार निरंतर प्रभावी योजनाएं और कल्याणकारी नीतियां संचालित कर रही है, जिनका धरातल पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी, सीडीपीओ रचना यादव, बाल संरक्षण अधिकारी एकांशु वशिष्ठ, महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी पूजा सिंह, मधु यादव, श्रवण गिरी, त्रिमल सिंह, मोहित कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!