जिला फरीदाबाद में तीन केंद्रों पर 30 अगस्त को आयोजित होगी NEET PG परीक्षा, लगभग 729 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा : डीसी आयुष सिन्हा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिला फरीदाबाद में तीन केंद्रों पर 30 अगस्त को आयोजित होगी NEET PG परीक्षा, लगभग 729 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा : डीसी आयुष सिन्हा

😊 Please Share This News 😊

···NEET PG 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को लेकर DMER आयुक्त एवं सचिव ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक

···रिस्क असेसमेंट और फ्रिस्किंग में जिला प्रशासन करेगा सहयोग, TCS संभालेगी अभ्यर्थियों की मुख्य फ्रिस्किंग

फरीदाबाद

       हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग (DMER) के वर्तमान कमिश्नर और सेक्रेटरी सी.जी. रजनी कांथन ने आज वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से NEET PG 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को लेकर बैठक ली। जिला फरीदाबाद से बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की।

     वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरान्त डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि 30 अगस्त को NEET PG 2026 परीक्षा के लिए जिला फरीदाबाद में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। एलायंस सर्विसेज, साहूपुरा रोड, iON डिजिटल जोन, सेक्टर-20B और वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर कॉलोनी केंद्र पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन तीनों परीक्षा केंद्रों पर लगभग 729 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

     डीसी आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, यातायात, विद्युत एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कमी की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करने, साइबर कैफे, फोटोकॉपी/प्रिंटिंग की दुकानों तथा अन्य गतिविधियों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान मोबाइल नेटवर्क व्यवधान/जैमर से संबंधित आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में स्थानीय स्तर पर संवेदनशीलता एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

      उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित संबंधित एजेंसी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर किए जाने वाले रिस्क असेसमेंट एवं फ्रिस्किंग की प्रक्रिया में जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग एवं निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की मुख्य फ्रिस्किंग की जिम्मेदारी TCS/संबंधित परीक्षा संचालन एजेंसी की होगी। उन्होंने
शिक्षा विभाग को सभी परीक्षा केंद्रों की बुनियादी ढांचे की तैयारी की पूर्व जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक केंद्र पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की जांच कराकर आवश्यक प्रमाण-पत्र/पुष्टि प्राप्त की जाएगी। परीक्षा की पूरी अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

      उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि NEET PG 2026 परीक्षा के सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल/हेल्थ डेस्क स्थापित करने के साथ पर्याप्त प्राथमिक चिकित्सा सामग्री एवं ओआरएस (ORS) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी, परीक्षा स्टाफ अथवा अन्य व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की चेकलिस्ट-आधारित समीक्षा कर समय रहते कमियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि नीट पीजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान किसी भी छोटी कमी का बड़ा प्रभाव हो सकता है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी तरह संगठित, दंड और आपसी समन्वय के साथ अपनी समन्वय का संकलन करें।

     बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

अरुण शर्मा (फरीदाबाद मंडल ब्यूरो चीफ)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!