मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम का किया औचक निरीक्षण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम का किया औचक निरीक्षण !

😊 Please Share This News 😊

(साफ-सफाई में खामियों पर जताई नाराजगी, जल्द होगी पुराने अनाज के उठान की कार्रवाई )

फरीदाबाद

      हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को तिगांव स्थित अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में अनाज के रखरखाव, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई की व्यवस्था में खामियां पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से कहा कि अनाज गोदाम जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अनाज के सुरक्षित भंडारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से गोदामों का निरीक्षण करने तथा साफ-सफाई और अनाज में दवा लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोदाम में पिछले दो-तीन वर्षों से अलग अलग कानूनी मामलों के कारण स्टॉक में पड़े अनाज की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवश्यक पत्राचार कर लंबित स्टॉक को नियमानुसार उठाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं ताकि लंबे समय तक अनाज गोदामों में पड़ा न रहे और भंडारण की व्यवस्था भी प्रभावित न हो। यहां बड़ी संख्या में पड़ी अनाज भंडारण के लिए प्रयोग में आने वाली पुरानी पॉलीथिन, दवा की पैकिंग आदि कबाड़ को बेचने के लिए नीलामी करने के निर्देश भी दिए।
राजेश नागर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र राशन कार्ड धारक को उसके हिस्से के पूरे अनाज से वंचित नहीं किया जाए। सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को समय पर और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था में गहरा विश्वास रखते हैं। हम जनता की सेवा के लिए चुनकर आए हैं और आमजन की सुविधाओं तथा अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा।

 

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!