विधायक सीमा त्रिखा द्वारा आयोजित सामारोह में कृष्णपाल ने कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक सीमा त्रिखा द्वारा आयोजित सामारोह में कृष्णपाल ने कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद ,2 जुलाई (अरुण शर्मा) : स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा शासन के 9 सालों में देश ,राज्य व फरीदाबाद में जो विकास हुए और बदलाव हुए ,वह जनता को दिखाई दे रहे हैं। जो काम 9 सालों में हुए वह 40 सालों में नहीं हुए। भ्रष्टाचार और घोटालों मे आये दिन कोई न कोई मंत्री अदालत के आदेश पर जेल जाता था। पूरी दुनिया में भारत की बदतर तस्वीर थी,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदला। चाय बेचने वाले भारतीय पीएम मोदी ने आज दुनिया में भारत को जो मान सम्मान दिलवाया है ,कांग्रेस शासन में कभी इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

सीमा त्रिखा ने किया प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित

         श्री गुर्जर बीती देर सायं बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में विधायक सीमा त्रिखा एवं पार्टी के मंडल अध्यक्षों ने श्री गुर्जर व भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस सम्मेलन में ज़िले के डॉक्टर , चार्टर्ड अकाउंटेंट , वकील , शिक्षक , साहित्यकार तथा धार्मिक सामजिक संगठनों सहित अन्य वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मोदी के लिए देश पहले ,विपक्ष के लिए परिवार पहले
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि मोदी के लिए देश पहले है जबकि विपक्ष के लिए परिवार पहले है। यही इन नेताओं में सबसे बड़ा फर्क है। कांग्रेस के शासनकाल में कभी कश्मीर में धारा 370 हटाने की कोई सोच भी नहीं सकता था ,जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ने कर दिखाया। मोदी सरकार में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के अलावा काशी, केदारनाथ ,बद्रीनाथ , सोमनाथ व महाकाल आदि सांस्कृतिक विरासत का जीर्णोद्धार किया गया। जबकि 2014 से पहले आये दिन धार्मिक उन्माद और हिंसा की घटनाएं होती थे , आये दिन बम ब्लास्ट की ख़बरें आती थी ,कहीं ना कहीं कर्फ्यू लगा रहता था। परन्तु मोदी ने देश में आंतरिक सुरक्षा का माहौल पैदा किया है। पहले अख़बारों व टीवी में रोज़ाना विज्ञापन आते थे ,’किसी लावारिस वास्तु को ना छुएं, वो बेम हो सकता है ‘ लेकिन जब से मोदी सरकार आयी है , ऐसे विज्ञापनों की ज़रूरत ही नहीं पढ़ती ,चूँकि मोदी ने आंतरिक सुरक्षा का माहौल दिया।
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर शासन की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा ने भी विकास की उंचाईयों को छुआ है। 2014 से पूर्व प्रदेश में बिजली आती कम थी और जाती ज़्यादा थी। आज 22 -23 घंटे बिजली आती है। पहले सरकारी नौकरियां पर्ची और खर्ची से मिलती थी ,लेकिन अब योग्यता के आधार पर ही नौकरी मिलती है। नतीज़ा ये है कि गरीब के बच्चे भी अफसर बन रहे हैं। भाजपा ने राजनीति को माध्यम बनाया सेवा का ,जबकि विपक्ष ने राजनीति के माध्यम से घोटाले किये।

बड़खल क्षेत्र के हर भाग में हुए कार्य : सीमा त्रिखा

कार्यक्रम की आयोजक विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि इन 9 सालों में सड़कों का जाल बिछाया गया ,जबकि 2014 से पहले लोग सड़कों की हालत ऎसी थी कि पैदल चलने वालों को जगह जगह ठोकरें लगती थी और गाडी वालों को झटके। उन्होंने कहा कि गिनी चुनी कुछ सड़कें रह गई हैं ,उन्हें भी बनवाने की प्रक्रिया जारी है। जो बस अड्डा जर्जर हालत मे था ,वहाँ अब बस पोर्ट बना दिया गया है। बिजली के 4 सब स्टेशन बना कर बिजली समस्या को समाप्त किया गया है ,ताकि लोगों को 24 घंटे बिजली मिल सके। दिल्ली एनसीआर में सबसे प्रसिद्ध धरोहर रही बड़खल झील का एसटीपी प्लांट बनकर तैयार हो चुका है ,जल्द ही झील में पानी भरा दिखाई देगा और झील गुलज़ार होगी। इनके अलावा अनेक विकास कार्य मोदी मनोहर सरकार के 9 वर्षों में किये गए हैं तथा अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ विभिन्न वर्गों के लोगों को मिल रहा है।
कार्यक्रम को भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी सम्बोधित किया। मुख्यरूप से पार्टी के महासचिव डॉ आरएन सिंह, उपाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ,अनिल नागर, अनिल प्रताप सिंह, डॉ सुरेश अरोड़ा ,डॉ ललित हसीजा ,डॉ पुनीता हसीजा ,डॉ अश्वनी पुरुथी, वीरेन्द्र मखीजा , गोल्डी व डिंपल खालसा, सुनील भड़ाना, अंजू भड़ाना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!