पोलियो मुक्त भारत में फिर से यह बीमारी न फैले इसलिए समय समय पर सरकार अभियान चलाती है – मूलचंद शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पोलियो मुक्त भारत में फिर से यह बीमारी न फैले इसलिए समय समय पर सरकार अभियान चलाती है – मूलचंद शर्मा

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 28 मई (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सुबह पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल और सेक्टर-3 के जच्चा बच्चा केंद्र एफआरयू-2 से नन्हें बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाकर की पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत की।
परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा पोलियो मुक्त भारत में फिर से यह बीमारी ना फैले इसलिए समय समय पर सरकार अभियान चलाती है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर के प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बेहतर कार्य कर रहे हैं जिसका लाभ देश भर और प्रदेश की जनता हरियाणा में उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अनेकों कदम उठाए हैं और अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे उसके लिए अनेकों योजनाएं चली हुई है।
इस मौके पर डॉक्टर एसएमओ टीसी गिडवाल, एसएमओ डॉक्टर मान सिंह, एडवोकेट तरुण सहित समस्त नर्स और स्टाफ गण मौजूद रहे।
इसके उपरांत परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सेक्टर-तीन स्थित अंबेडकर भवन पहुंचे और अंबेडकर महासंघ सेक्टर-3 द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का रिबन काटकर उद्घाटन कर अपना भी चेकअप कराया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!