विकासात्मक योजनाओं व परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नरेंद्र गुप्ता व डीसी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विकासात्मक योजनाओं व परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नरेंद्र गुप्ता व डीसी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 21 अप्रैल (अरुण शर्मा)। विधायक नरेन्द्र गुप्ता व डीसी विक्रम ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा की। वहीं अधिकारियों को विकास कार्यों में देरी होने पर जबाब देही देने और ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
समीक्षा बैठक में प्रशासनिक, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, एमसीएफ और एफएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बैठक में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों पर जोर देने के लिए कहा गया।
डीसी विक्रम सिंह ने एक-एक करके विभाग वार विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं की बारीकी से समीक्षा कर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में गर्मी के मौसम के मद्देनजर बेहतर पेयजल सप्लाई से जुड़ी हुई तमाम व्यवस्थाएं और एसटीपी के क्रियान्वयनए अवैध कब्जे हटाने, मुख्यमंत्री की घोषणाओं को यथाशीघ्र शुरू करवाना और निर्धारित समय पर पूरा करना तथा बिजली सप्लाई से जुड़ी हुई लाइन तथा अन्य कार्य, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य मूलभूत विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मंत्रणा की गई। समीक्षा बैठक में विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तथा आन लाइन प्लेटफार्म प्रणाली को आधुनिक तौर तरीकों के साथ विभागों तथा एजेंसियों से आपसी सहमति से करवाया जाने बारे बारिकी से चर्चा की गई। सडक़ों पर स्ट्रीट लाइटिंग, इल्क्ट्रीकल वर्क, रोड़, फुटपाथ, ग्रिल सहित तमाम पहलुओं पर बारिकी से समीक्षा की गई। वहीं पार्किंग, पार्कों, बाउंड्री वॉल, सीवर लाइन आदि के निर्माण कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहे कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की जांच की ठीक प्रकार से करवा ली जाए। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
समीक्षा बैठक में विधायक नरेन्द्र गुप्ता, डीसी विक्रम सिंह, एमसीएफ ज्वाइंट कमिश्नर शिखा, स्मार्ट सिटी के जीएम आर के बागड़ी, डीसीएम अरविंद सिंह, डीसीएम कुलदीप सिंह, एमसीएफ के कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह सहित समीक्षा बैठक से जुड़े अन्य विभागों के तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!