नशा तस्करी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नशा तस्करी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 17 अप्रैल (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने नशा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामबाबू और कुलदीप है। आरोपी रामबाबू उत्तर प्रदेश के शाहजापुर का रहने वाला है और फिलहाल उत्तर प्रदेश के बरेली में रह रहा था वहीं आरोपी कुलदीप रोहतक का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप को सेक्टर 58 एरिया से अवैध नशे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 606 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसकी बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपए है। आरोपी कुलदीप को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि यह स्मैक वह आरोपी रामबाबू से लेकर आया था जिसके पश्चात आरोपी कुलदीप की निशानदेही के आधार पर आरोपी राम बाबू को यूपी के बरेली से गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रामबाबू बरेली में परचून की दुकान चलाता है और इसकी आड़ में अवैध नशा बेचता है। आरोपी कुलदीप यह स्मैक रामबाबू से बरेली से खरीद कर लाता था और दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था जिसे अवैध नशे सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी कुलदीप को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और वही आरोपी रामबाबू से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ पूरी होने के पश्चात कानून के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!