भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों की सम्पति पर बुलडोजर चलाए सरकार – विधायक नीरज शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों की सम्पति पर बुलडोजर चलाए सरकार – विधायक नीरज शर्मा

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 19 फरवरी (अरुण शर्मा)। जिस प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा आपराधिक व्यक्तियों की सम्पतियों को तोडा जा रहा है उसी प्रकार भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों की सम्पति पर बुलडोजर चलाए सरकार। यह कहना फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का है।
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि मई 2022 में मामला मेरे संज्ञान में आया था कि मुख्यमंत्री उडऩ दस्ते ने ट्रांसपोर्टरों के 40-50 ट्रकों को पकडा था जोकि टैक्स चौरी के मामले में लेकिन अधिकारियों से मिलीभगत करके ट्रको को छोड दिया गया था।
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि मई 2022 में उनके द्वारा तत्कालीन ईटीसी शेखर विद्यार्थी से लिखित में शिकायत की थी और उनके आदेश पर इस मामले पर स्पेशल कमेटी का गठन किया गया था और उसके बाद जब जांच हुई, लेकिन उसके बाद भी रैकेट बाद रैकेट करने में कामयाब हो गए लेकिन प्रभु के यहां देर है अंधेर नहीं। जांच में अभी तो 48 करोड रूपए की बेनामी सम्पति मिली है जोकि रिश्वत से कमाई गई है ओर यह तो सिर्फ वह संपत्ति है जो रजिस्टर्ड है इसके अलावा कई सौ करोड़ की संपत्ति होगी जिसका अभी पता नहीं चला है। मामला कई हजार करोड़ का है क्योंकि यह पैसा तो वह है जो रिश्वत से कमाए गए लेकिन इसी रिश्वत लेने के कारण जो सरकार को राजस्व की हानि हुई है वह कई हजार करोड़ की है।
विधायक नीरज शर्मा की सरकार से मांग है कि जिस प्रकाश नशे के करोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सम्पति पर बुलडोजर चलाया जा रहा है उसी प्रकार ऐसे गलत व्यक्तियों की सम्पति पर बुलडोजर चलाए सरकार।
विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि यह मामला कई राज्यों से जुडा है इसलिए इस मामले को सरकार तुरन्त प्रभाव से सीबीआई, ईडी को सौंपे ताकि पता चले सरकार के कितने राजस्व का नुकसान हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!