भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सुनवाई करेगी जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी : उपायुक्त विक्रम सिंह – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सुनवाई करेगी जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी : उपायुक्त विक्रम सिंह

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 20 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य सतर्कता ब्यूरो की ओर से जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर भी अधिकारियों की कमेटी गठित की गई हैं, जहां आम नागरिक भ्रष्टाचार से संबधित शिकायत दे सकते हैं। इन शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विजिलेंस विभाग के उच्चाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विजिलेंस कमेटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता चेयरमैन, कार्यकारी अभियंता, पुलिस विभाग की तरफ से एसीपी, संबधित विभाग का प्रमुख अधिकारी व लेखा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार उपमंडल स्तर पर फरीदाबाद, बडख़ल व बल्लबगढ़ में एसडीएम की अध्यक्षता में सब डिवीजन लेवल की विजिलेंस कमेटी बनाई गई हैं। इसमें संबधित विभाग का एसडीओ, नगर निगम के लेखा अधिकारी को सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी आम नागरिक को भ्रष्टाचार से संबधित कोई शिकायत देनी है तो वह एसडीएम कार्यालयए एडीसी ऑफिस अथवा डीसी ऑफिस में शिकायत दे सकता है।
उपायुक्त विक्रम ने बताया कि विजिलेंस कमेटी के पास आने वाली शिकायत की जांच करवाई जाएगी और उसमें कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अभी तक जो शिकायतें जिलास्तर पर या उपमंडल स्तर पर कमेटी को मिली है उन सबमें कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि सभी कमेटियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि अब जिला स्तरीय विजिलेंस कमेटी में उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी की इंक्वायरी रिपोर्ट वह एक्शन टेकन रिपोर्ट भी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!