सरकार ने राजा नाहर सिंह महल में शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए स्वीकृति दी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सरकार ने राजा नाहर सिंह महल में शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए स्वीकृति दी।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 20 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ की आन-बान-शान और पहचान शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए सरकार से जगह की मंजूरी लेकर एक और सौगात दी है।
बता दें कि भारतीय जाट समाज रजि बल्लभगढ़ ने करीब 2 महीने पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से मांग की थी कि बल्लभगढ़ की पहचान शहीद राजा नाहर सिंह के नाम से है और उनकी प्रतिमा शहर में लगाना चाहते हैं। भारतीय जाट समाज बल्लबगढ़ की मांग को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था।
सरकार ने हरियाणा टूरिस्ट कंपलेक्स बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल में शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए स्वीकृति दे दी है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार शहीदों के सम्मान में सदैव आगे रही है और बल्लभगढ़ शहीद राजा नाहर सिंह की नगरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने राजा नाहर सिंह से जुड़ी रानी की ऐतिहासिक छतरी पर भी करीब 2 करोड रुपए की लागत से सौंदर्यकरण का कार्य पूरा कराया है जिसका उद्घाटन भी जल्द ही किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!