जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ भी यज्ञ हवन के साथ किया गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ भी यज्ञ हवन के साथ किया गया।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 3 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में प्राचीन भारतीय संस्कारों के प्रचार प्रसार से भारत देश विश्व गुरु बना है। गीता मनुष्य को जीवन जीने की राह दिखाती है। यदि हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में धार लें तो यह मनुष्य के जीवन बेहतरी की ओर लेकर जाती है। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शनिवार को सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि कन्वेंशन हाल में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का दूसरे दिन भी शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर बारीकी से अवलोकन किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा हरियाणा की पवित्र भूमि जहां भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश दिया आज पूरी दुनिया के लिए एक सिख के लिए जानी जाती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिन्होंने गीता महोत्सव को शुरू करने में बहुत बड़ा योगदान दिया और इसको मनाने की पीछे का बड़ा उद्देश्य यही है कि हम अपने इतिहास को ना बोले भूलें। श्रीमद्भागवत गीता व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाती है और यह धर्मों का सार भी है। मानव जाति के कल्याण के लिए गीता का ज्ञान बहुत जरुरी है। यह हमारे लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रही है। अंधकार से प्रकाश में जाने का माध्यम श्रीमद्भागवत गीता ही है। गीता का ज्ञान अजर, अमर और सास्त्विक है जो हर युग में जीवंत भी है। गीता में सबसे ज्यादा कर्म करने पर बल दिया गया है। जिस पर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी तरह से फोकस है।
इस अवसर पर पृथला के विधायक एवं हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत ने कहा कि गीता को हम सब केवल एक ग्रंथ ही मानते थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार आने के बाद हमें एहसास हुआ कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि गीता ज्ञान, धर्म-कर्म का सागर है। आज कुरुक्षेत्र से चलकर देश ही नहीं पूरी दुनिया के बहुत से देशों में गीता महोत्सव को बड़ी भव्यता के साथ मनाया जा रहा हैं इसका पूरा श्रेय इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने के साथ-साथ भारत को नई ऊंचाइयां दी है और साथ के साथ संस्कृति, धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यक्रमों में आगे बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और उनका उनको अपना उद्देश्य बना कर समाज और राष्ट्र को उन्नति की ओर आगे बढऩे का मौका दिया।
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपायुक्त विक्रम सिंह, एडीसी अपराजिता, हरियाणा रेडक्रॉस वाईस चेयरमैन सुषमा गुप्ता, जॉइंट कमिश्नर डॉ शिखा, सीटीएम अमित मान, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!