खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 7 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम यादव के कुशल मार्गदर्शन में महिला व पुरुष किसानों के लिए खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत कार्यशाला जिला सूक्ष्म, लघु, मध्यम केंद्र द्वारा गांव मच्छगर में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में किसानों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों से संबंधित विस्तार पूर्वक स्कीमों की जानकारी दी गई।
आपको बता दें आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु, मध्यम विभाग, जिला बागवानी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने कार्यशाला में किसानों की आय को दोगुना करने और सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला रिसोर्स पर्सन राजन धीमान ने खाद्य प्रसंस्करण प्रक्रिया के तहत अलग-अलग सूक्ष्म, लघु उद्योग इकाइयां लगाकर किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। वहीं औद्योगिक विस्तार अधिकारी मनजीत डबास ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला उद्यान विभाग की तरफ से डॉ. समीता ने कार्यशाला में किसानों को बागवानी विभाग से सब्जियों एवं बाग से संबंधित स्कीमों और उस पर सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया।
पशुपालन विभाग की तरफ से डॉ सचिन धनखड़ ने डेयरी स्कीम व पशुओं से संबंधित अनेक योजनाएं ग्रामीणों को बताई। कार्यालय में गांव मच्छगर के ग्रामीणों व अन्य गावों के किसानों सहित राजन धीमान जिला रिसोर्स पर्सन, डॉ. समीता जिला उद्यान विभाग, मनजीत डबास व दीपक कुमार औद्योगिक विस्तार अधिकारी, डा. सचिन धनखड़ पशु चिकित्सा अधिकारी व मुकेश कुमार जिला अग्रणी कार्यालय उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!