जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने नई छात्र परिषद का किया गठन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने नई छात्र परिषद का किया गठन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 8 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। संस्थागत विकास और छात्र कल्याण की विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद ने वर्ष 2022-23 के लिए नई छात्र परिषद का गठन किया है।
नवगठित छात्र परिषद् के सदस्यों ने कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर से मुलाकात की। कुलपति ने छात्र परिषद के नए सदस्यों को उनके चयन पर बधाई दी। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कुलपति प्रो. तोमर ने आह्वान किया कि छात्र परिषद के सदस्य विश्वविद्यालय के समग्र विकास में अपना रचनात्मक सहयोग दें। छात्र परिषद के सदस्यों ने भी कुलपति को विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा समग्र विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. लखविंदर सिंह और डॉ. अनुराधा पिल्लई भी उपस्थित थे।
छात्र परिषद के गठन के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. लखविंदर सिंह ने बताया कि सभी अकादमिक विषयों से प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए छात्र परिषद के लिए नए पदाधिकारियों का चयन शैक्षणिक विभागों द्वारा नामित उम्मीदवारों में से किया गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय द्वारा गठित चयन पैनल द्वारा संचालित साक्षात्कार में लगभग 48 नामांकित उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के आधार पर छात्र परिषद में उम्मीदवारों को पद आवंटित किए गए।
इस तरह बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के छात्र दिव्यांशु को परिषद का अध्यक्ष नामित किया गया है। इसी तरह बीएसडब्ल्यू के साहिल कौशिक को उपाध्यक्ष एमए (जेएमसी) के सौरभ कौशिक को सचिव और बीबीए की भारती गोदारा को संयुक्त सचिव चुना गया। छात्र परिषद के पांच कार्यकारी सदस्यों का भी चयन किया गया है जिनमें योगेश, संजना, जय मुदगिल, रुद्र अग्रवाल और प्रवीन गोयल शामिल हैं। छात्र परिषद के सदस्यों का चयन प्रो. लखविंदर सिंह, प्रो. मुनीश वशिष्ठ, प्रो. प्रदीप डिमारी, डॉ. अनुराधा शर्मा, डा. पवन मलिक और डॉ. अनुराधा पिल्लई सहित छह सदस्यीय समिति की उपस्थिति में किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!