नगर निगम के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 8 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद नगर निगम के हजारों सेवानिवृत कर्मचारी नगर निगम प्रशासन विशेषकर निगम के वित नियंत्रक और लेखा अधिकारी के द्वारा इन उम्रदराज वयोवृद्ध हो चुके सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति अपनाए जा रहे उदासीन रवैये से अत्यधिक दु:खी है। इन कर्मचारियों ने इन अधिकारियों के उक्त रवैये के विरोध में आज निगम मुख्यालय में स्थित म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन के कार्यालय के सम्मुख एक सभा का आयोजन किया और फिर निगम प्रशासन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए निगमायुक्त जितेन्द्र दहिया से उनकी निहायत जायज समस्याओं का निदान करने की मांग की। नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसबी अग्रवाल ने आज के प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेता यूएम खान और वरिष्ठ कर्मचारी नेता रतन लाल रोहिल्ला ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए निगम की लेखा शखा के अधिकारियों व नीलम बाटा रोड़ स्थित केनरा बैंक के प्रबंधन पर नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों व फैमली पैंशनरों को जानबूझकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के हजारों रिटायर्ड कर्मचारियों की सातवें वेतन आयोग के अनुसार जनवरी 2016 से पैंशन की रिफिक्शेसन नहीं की गई है जिनके परिणामस्वरूप इन वरिष्ठ नागरिकों को पैंशन का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। इसी प्रकार हजारों रिटायर्ड कर्मचारियों के एलटीसी के बिल कूड़े के ढेर में डाले हुए हैं। यही हाल चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का है। इन नेताओं ने कैनरा बैंक की नीलम बाटा रोड़ स्थित शाखा के प्रबंधन पर भी कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि खाताधारक सेवानिवृत कर्मचारियों को पास बुक जारी नहीं की जा रही है, अनपढ कर्मचारियों को अंगूठे की वेरिफिक्ेशन के नाम पर इधर उधर दौड़ाया जाता है।
खान व रोहिल्ला ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण शीघ्र नहीं किया गया तो ये वरिष्ठ नागरिक नगर निगम प्रशासन और केनरा बैंक प्रबंधन के विरूद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे, जिसकी घोषणा फरीदाबाद नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बहुत जल्दी आयोजित किये जाने वाले विशाल सम्मेलन में कर दी जायेगी। आज की सभा को अन्य के अलावा कर्मचारी नेता धन सिंह अत्री, खजान सिंह, लाल चंद चौहान, सुभाष शर्मा, अशोक कुमार वधवा, अमर सिंह एसडीओ, एस.एस. मल्होत्रा आदि ने भी संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!