सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर मकान मालिक के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर मकान मालिक के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 6 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। मुजेसर एरिया में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति ने चुन्नी से गला घोट कर पत्नी की हत्या कर मौके फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक धर्मबीर ने किराए पर मकान देते समय पत्नी के हत्यारे यूपी निवासी श्रवण कुमार की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी इसलिए मकान मालिक के खिलाफ भी सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के जुर्म में धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करके मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मुजेसर के कोहली मोहल्ला एरिया में धर्मबीर का मकान है जहां पर 20 दिन पहले ही आरोपी पति श्रवण कुमार और उसकी पत्नी पूजा ने किराए पर मकान लिया था। श्रवण कुमार किसी फैक्ट्री में काम करता है जिसने कल अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी थी और दरवाजे को बाहर से बंद करके मौके से फरार हो गया था। पुलिस जांच में जब मकान मालिक से किराएदार वेरिफिकेशन के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने किराएदार की वेरिफिकेशन करवाए बिना ही उन्हें किराए पर कमरा दे दिया था। मकान मालिक का यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर आमजन को उनके पास रह रहे सहायक, ड्राइवर कुक इत्यादि की पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए जागरूक किया जाता है। चूंकि आमजन को नहीं पता चलता कि उनके पास किराए पर रहने वाले किराएदार या काम करने वाले सहायक या सेवक का क्रिमिनल रिकॉर्ड कैसा है इसलिए उनकी पुलिस वेरिफिकेशन कराना अति आवश्यक है ताकि पुलिस उनके बैकग्राउंड रिकॉर्ड को चेक करके यह पता लगा सके कि वह कोई अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति तो नहीं है। फरीदाबाद पुलिस की शहरवासियों को सख्त हिदायत है कि उनके पास रह रहे सहायक या सेवकों की को रखने से पहले उनकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!