श्री गणेश उत्सव पर मंडल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

श्री गणेश उत्सव पर मंडल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 2 सितम्बर (अरुण शर्मा)। महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव गांधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में 30 अगस्त से 4 सितम्बर तक बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। मंडल द्वारा 2 सितम्बर को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में 52 लोगों का शुगर, बी पी, रक्त जांच एवं आंखों की जांच की गई।
बी पी एवं शुगर जांच रहे राजवीर सिंह बघेला एवं चंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को यह कहा कि वह चिकनाई भरे पदार्थ कम खाए एवं सुबह योग और कसरत करे। जिससे उन्हें एक स्वस्थ शरीर मिलेगा जो रोग मुक्त रहेगा।
डॉ अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अपने लोगों से कहा कि वह सभी बाहर खाना बहुत कम कर दे। जिससे उनका शरीर दूषित होता है एवं बिमारियों का घर बन जाता है। उन्होंने यह भी कहा की सभी फिजिकल एक्टिविटी में ज्यादा से ज्यादा भाग ले एवं दोस्तों के साथ ज्यादा समय बाहर के खेलो में दे।
कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल पटका पहनाकर सम्मानित किया एवं उन्हें तुलसी का पौधा भी भेंट किया।
कार्यक्रम में मंडल के राजेन्द्र पांचाल, विनय रोहिल्ला, तेजस, ओजस, तनवी, सुरेखा, किरण, भावना, सुधाकर पांचाल, लक्ष्मण पांचाल, आशु, गायत्री, रेनू एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!