रविवार 4 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त ने बैठक कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रविवार 4 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त ने बैठक कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 2 सितम्बर (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्त विक्रम ने कहा कि रविवार 4 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए करनाल के डा. मंगल सैन आडिटोरियम से जिला फरीदाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान फरीदाबाद में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने शिलान्यास व उद्घाटन वाले सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
जिला उपायुक्त ने कहा कि उद्घाटन और शिलान्यास परियोजनाओं में जिस विभाग का जो भी कार्य है, उसके सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी नार्म पूरे हो। उन्होंने कहा कि जिस भी कार्य का उद्घाटन करना है वह कार्य पूर्ण रूप से कंप्लीट होना चाहिए। जिस परियोजना का शिलान्यास करना है, वह भी सरकार के नियमों अनुसार निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे आपस में तालमेल करके उद्घाटन व शिलान्यास परियोजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। इसके लिए जिला फरीदाबाद में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आने की संभावना के मद्देनजर शिलान्यास व उद्घाटन समारोह के पत्थर तथा अन्य सुविधाएं पूर्ण रूप से सुनिश्चित हो।
डीसी विक्रम ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल विडियों कांफ्रेंस के जरिये रविवार को करनाल से शिक्षा विभाग के कन्या राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयालपुर का उद्घाटन, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदपुर का उद्घाटन, एचवीपीएन के 220 किलोवाट पावर स्टेशन सेक्टर-58 में उद्घाटन किया जाएगा। एचवीपीएन के सेक्टर-23 में 66 केवी पावर सब स्टेशन और खेड़ी गुजरान में आधारशिला रखनी है। इसी प्रकार पीडब्लूडी बीएण्डआर विभाग के तिगांव रोड की फोर लेनिंग, फरीदाबाद से जसाना, चीरसी, मंझावली, शेखपुर आटा गुजरान में दो मार्गीय सडक़ का शिलान्यास किया जाएगा।
बैठक में एचवीपीएन के अधीक्षक अभियंता अतुल अग्रवाल, डीआईओ मुनीश बाबू अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ मनीष चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर विरेन्दर आर्य, पीडब्लूडी बीएण्डआर विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिन्धु सहित बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!