वाहन चोरी करने वाले आरोपी को देसी कट्टे सहित किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को देसी कट्टे सहित किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 25 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक व उनकी टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी भीम को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी भीम जीवन नगर गौछी, संजय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर मुजेसर एरिया से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को काबू करके थाने लाया गया और उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को अपने शौक व चोरी की वारदातों को अंजाम देते समय अपनी सुरक्षा के लिए आगरा से किसी व्यक्ति से 3000 रुपए में खरीदकर लाया था। आरोपी ने एक दिन पहले मुजेसर एरिया से 1 मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसका मुकदमा पुलिस थाना मुजेसर में दर्ज है। आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ चोरी तथा अवैध हथियार अधिनियम के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!