मां कामाख्या की उपासक साध्वी संजनानंद गिरि को बनाया गया पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामण्डेलश्वर। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मां कामाख्या की उपासक साध्वी संजनानंद गिरि को बनाया गया पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामण्डेलश्वर।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 26 अगस्त (अरुण शर्मा)। मां कामाख्या की उपासक साध्वी संजनानंद गिरि को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामण्डेलश्वर बनाया गया है। अखाड़े के पंच-परमेश्वरों की अध्यक्षता में आचार्य पीठाधीश्वर में उनका महामण्डेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया।
आचार्य पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि, सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने साध्वी संजनानन्द गिरि का विधि विधान से चादर और माल्यार्पण कर महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया। कैलाशानन्द गिरि ने कहा कि महामंडलेश्वर सजनानंद गिरि मां कामाख्या की बड़ी साधक है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा में समर्पण किया है। साध्वी नारी शक्ति के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि महामण्डेलश्वर पद पर आसीन होकर साध्वी संजनानंद गिरि निरंजनी अखाड़े की परम्पराओं को देश भर में फैलाने का काम करेगी। आनंद अखण्ड़े के आचार्य महामण्डेश्वर बालकानानंद गिरि ने साध्वी को शुभकामनाएं दी।
श्री महंत रविंन्द्रपुरी ने कहा कि साध्वी निरंजनी अखाड़े की परंपराओं के साथ ही सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित भाव से अपनी सेवा देकर श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करेगी।
पंडित शिव नारायण शर्मा, मोहनचंद पंडि़त, पंकज जोशी, हरिओम नौटियाल ने मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से पट्टाभिषेक सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर पंचायती निर्मला अखाड़ा के मुखिया महंत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले, निर्मल संत पुरा के मुखिया महंत जगदीश सिंह, पंचायती अखाडा श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि, श्री महंत नरेश गिरि, श्रीमहंत केशव गिरि, श्रीमहंत राधे गिरि, महंत राकेश गिरि, महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि, महंत आलोक गिरि, महंत रविपुरी, महंत दर्शन भारती, महंत सुखदेव पुरी, महंत राजेन्द्र भारती, राज गिरि, उमेश भारती, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कारोबारी राज गिरि, अनिल शर्मा, बिंदु गिरि, आर.के. शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रमोद गिरि, श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, शहर व्यापार मंडल के महासचिव अमन शर्मा, भोला शर्मा, डा. सुनील बत्रा, डा. संजय आदि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!