शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 26 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि थाना एनआईटी प्रबंधक सुनीता की टीम ने शादी का झांसा देकर औरत के साथ दुष्कर्म की वारदात को अनजाम देने वाले आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। आरोपी की मोबाईल की दुकान है। आरोपी की औरत के साथ फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2017 में जान पहचान हुई थी। आरोपी पहले फेसबुक मेसेन्जर से औरत के साथ बात करता था फिर आरोपी ने मेसेन्जर के माध्यम से औरत का फोन नम्बर लेकर वर्ष 2019 में मिलने के लिए फरीदाबाद आया। यहां आरोपी ने लडक़ी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। औरत के ससुराल वालों को आरोपी और औरत के संबंध के बारे में पता चला तो औरत को घर से निकाल दिया। औरत ने आरोपी लडके से बात की जिस पर आरोपी औरत को शादी का झांसा देकर दिल्ली में किराए के कमरे में लेकर रह रहा था। आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया तो औरत ने दिल्ली के उत्तम नगर थाना में शिकायत दी। जिस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला फरीदाबाद का होने पर मुकदमें की तफ्तीश फरीदाबाद के एनआईटी थाना को मिला। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक को दिल्ली से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले में पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!