गोपाल शर्मा 15 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ फहराएंगे तिरंगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गोपाल शर्मा 15 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ फहराएंगे तिरंगा।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद,14 अगस्त (अरुण शर्मा)। तिरंगा देश की आन-बान और शान है जिसकी रक्षा के लिए हमारे वीर अपने प्राण तक न्योछावर कर देते हैं। हर घर तिरंगा अभियान उन सब शहीदों की याद दिलाएगा, जिन्होंने देश की आजादी के लिए घोर यातनाएं सही और अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह अभियान उन सभी वीरों की याद दिलाएगा जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर तिरंगा लगाते हुए व भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से तिरंगा बांटने के समय कहा। गोपाल शर्मा 15 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराएंगे । भाजपा जिला फरीदाबाद द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया जिसके तहत फरीदाबाद के सभी 1406 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 2 लाख से ज्यादा झंडे बांटकर लोगों को हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!