देसी पिस्टल के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

देसी पिस्टल के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 27 जुलाई (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने देसी कट्टे से डराकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी फरजाद उर्फ नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरीदाबाद के गांव फतेहपुर का रहने वाला है। आरोपी नाबालिग लडकी के पडोस में रहता है। पीडित लडकी के साथ पहले देसी कट्टे के दम पर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी नाबालिग लडकी को 3 जुलाई को कट्टे से डराकर अपने साथ भगाकर ले गया था। जिसकी सूचना पीडि़त लडकी के परिजनों ने थाना धौज में दी। जिसपर थाना पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लडकी की तलाश शुरु कर दी। मामले की कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 को मिली जिस पर आरोपी की सूचना असम की मिली लेकिन रेड करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया था। आरोपी की अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी होने की सूचना मिली जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंचार्ज ने कर्मबीर, सुमन, यूनुस खान, सिपाही दीपेंद्र की टीम बनाई। जिसने रेड कर आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर नाबालिग लडकी को बरामद कर फरीदाबाद लाया गया। आरोपी से मौके पर तलाशी के दौरान देसी कट्टा व 3 जिन्दा रोंद बरामद हुए थे। लडकी के माननीय अदालत में ब्यान दर्ज कराए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर मामले में पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह टैक्सी गाडी चलाता है। आरोपी लडकी के पडोस में ही रहता है। आरोपी ने लडकी को देसी कट्टे का भय दिखाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी लडकी को कट्टे से डराकर अपनी स्विफ्ट कार में भगा कर ले गया तथा गाडी को दिल्ली में छोड दिया ट्रेन पकड़ कर वाराणसी ले आया। आरोपी से वारदात में प्रयोग गाडी को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!