इनकॉमटैक्स की टीमें शहर के मुख्य अस्पतालों और उनके मालिकों के खंगाल रही रिकॉर्ड। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

इनकॉमटैक्स की टीमें शहर के मुख्य अस्पतालों और उनके मालिकों के खंगाल रही रिकॉर्ड।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद , 27 जुलाई (अरुण शर्मा) : इनकॉमटैक्स की टीमें शहर के मुख्य अस्पतालों एसएसबी, सर्वोदय अस्पताल, मेट्रो अस्पताल और एकॉर्ड अस्पताल और उनके मालिकों के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।
इनके अलावा फार्महाउस मालिक एवं रियल एस्टेट कारोबारी कमल जख्मी के सेक्टर -17 निवास पर भी आयकर विभाग की टीम सुबह से ही छापे की कार्रवाई कर रही है। इन छापों में कहाँ से क्या मिला ,अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है ,जहां जहां छापे पड़ रहे हैं , किसी भी डॉक्टर या उनके प्रबन्धकों से फोन पर बातचीत नहीं हो पा रही है , लगभग सभी के फोन या तो बंद हैं या कोई उठा नहीं रहा है। इनकम टैक्स के छापों की सूचना मिलते ही शहर में शोर मच गया और सोशल मीडिया पर इसकी तेज़ी सूचना फैलने लगी। एक बार तो खबर फैली कि ईडी के छापे हैं लेकिन बाद में पता लगा कि सभी स्थानों पर इनकम टैक्स के छापे चल रहे हैं।

मेट्रो अस्पताल समूह के मालिक डॉक्टर लाल के 20 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार सुबह एक साथ छापामारी की। पूरी कार्रवाई IT की नॉर्थ वेस्टर्न रीजन की टीम कर रही है। कैश ट्रांजैक्शन और टैक्स चोरी को लेकर यह कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक ये कार्रवाई नोएडा, गाजियाबाद, हरिद्वार, जयपुर, दिल्ली समेत कुल 20 स्थानों पर चल रही है। नोएडा में सेक्टर-11 और सेक्टर-12 के हॉस्पिटल के दोनों गेट बंद कर दिए गए हैं। किसी को न बाहर जाने दिया जा रहा है और न ही अंदर आने दिया जा रहा है। हॉस्पिटलों में मौजूद प्रबंध तंत्र के फोन आईटी ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

यहां आईटी टीम में 15 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। गाजियाबाद के लाजपत नगर में भी अस्पताल पर आईटी छापेमारी जारी है। फरीदाबााद में QRG, SSB, सर्वोदय और एकॉर्ड अस्पताल पर सुबह करीब 7 बजे से रेड चल रही है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि छापेमारी किस सिलसिले में हो रही है। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई विस्तृत बयान भी जारी नहीं किया है। फिलहाल सारे दस्तावेजों की छानबीन चल रही है।

एक प्रेस बयान में, मारेंगो क्यूआरजी अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम यह बताना चाहेंगे कि फरीदाबाद के मारेंगो क्यूआरजी अस्पताल में आईटी / ईडी विभाग द्वारा ऐसी कोई छापेमारी नहीं हुई है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!