श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक !

😊 Please Share This News 😊

—-यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 24 जुलाई 2026

      श्रावण मास कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित किए जाने वाले चिकित्सा शिविरों, चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक औषधियों तथा एम्बुलेंस सेवाओं की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक चिकित्सा शिविर के लिए फर्स्ट एड किट तैयार की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल कांवड़ शिविरों तक उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के संबंधित अधिकारियों से गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सड़क मरम्मत, गड्ढा मुक्ति एवं पैचिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कुढ़ फतेहगढ़-बेरनी मार्ग की क्षतिग्रस्त साइड पटरी की मरम्मत कराने तथा बिचेटा चौराहे के समीप जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना-वार कांवड़ यात्रा मार्गों की समीक्षा करते हुए मार्गों के किनारे झाड़ी कटान, साफ-सफाई, शौचालय एवं मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था, सड़क मरम्मत, चेक पोस्टों की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता विद्युत ने कांवड़ मार्गों पर ढीले एवं नीचे लटक रहे विद्युत तारों को दुरुस्त करने, विद्युत पोलों को सुरक्षा की दृष्टि से पॉलिथीन से कवर करने तथा अन्य आवश्यक कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कलक्ट्रेट परिसर में भी सभी ढीले विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ शिविरों की सूची प्राप्त कर संपूर्ण कांवड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर लें तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराई जाएं।
अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्गों पर स्थित ढाबों एवं रेस्टोरेंटों में पंजीकरण, रेट सूची एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जाएं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का एफएसएसएआई (FSSAI) पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही कांवड़ मार्गों पर स्थित मदिरा की दुकानों को तिरपाल से ढकने तथा सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सांकरा घाट के समीप कटान की समस्या के संबंध में सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राजघाट (बबराला) पर हाईमास्ट लाइटों को तत्काल ठीक कराने तथा राजघाट एवं प्रमुख जलाभिषेक स्थलों पर कम से कम 50 लीटर क्षमता वाले डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्गों पर स्थित सभी पंचायत सचिवालय एवं धर्मशालाएं यात्रा अवधि में क्रियाशील रहें। साथ ही प्रमुख मंदिरों के संपर्क मार्गों का आकलन (एस्टीमेट) तैयार कर मानसून के उपरांत उनका निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
खंड विकास अधिकारी, असमोली को मनौटा पुलिस चौकी के निकट हाईमास्ट अथवा मिनी हाईमास्ट लाइट स्थापित कराने तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी को सादातवाड़ी मंदिर के समीप शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार धनारी में डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाने, मुख्य एवं संपर्क मार्गों के किनारे झाड़ी कटान एवं साफ-सफाई कराने तथा केसरपुर-गवां मार्ग स्थित पुल के समीप सड़क किनारे गड्ढों की मरम्मत कर उसका फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्गों पर कोई भी निराश्रित गोवंश विचरण करता हुआ दिखाई न दे तथा उन्हें गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए। बैठक में हरि बाबा धाम मेला मार्ग की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!